बांका: 14 जुलाई से शुरू होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान देश विदेश से आने वाले कांवरिया की सुविधा और सुरक्षा के लिए की रही तैयारियों को लेकर डी आर डी ए महफूज आलम व एस डी पी ओ बेलहर प्रक्षेत्र प्रेम चंद्र सिंह ने बिहार की सीमा दुम्मा से लेकर कटोरिया थाना क्षेत्र की सीमा भूलभुलैया तक के कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया।इस दौरान पदाधिकारियों ने कांवरिया पथ पर चल रहे समतलीकरण के कार्यो सहित बिजली, पानी व शौचालय की व्यवस्था का जायजा लेते हुए बी डी ओ राकेश कुमार एवं सीओ प्रशांत शांडिल्य को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया । साथ ही जिला द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में ही कांवरिया पथ पर दुकाने लगवाने का निर्देश दिया । कांवरिया पथ पर स्थित सरकारी धर्मशाला व कांवरिया पथ को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश दिया। दुकान लगाने से पहले ही दुकानदारों को निर्देशों का पालन करने की जानकारी देने की बातें कहीं । दुकानदारों को बताया गया कि 52 फीट रास्ता छोड़कर ही दुकान लगा सकते है। लेकिन इसके लिए दुकानों का निबंधन जरूरी होगा। प्रत्येक दुकान पर आगे डस्टबिन औऱ पीछे शोखता अनिवार्य होगा। सफाई औऱ रेट चार्ट का पालन भी दुकानदार को करना होगा। इस मौके पर आर सी डी मैनेजर व आवास पर्यवेक्षक जीतेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।