प्रेरणा की हत्या की खबर से वैदपुर गांव में मातम

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के विवाहित छात्रा प्रेरणा कुमारी की हत्या की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया , वही गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है । घटना की खबर जैसे - जैसे गांव में फैलती गई , ग्रामीण सांत्वना देने पीड़ित मनोज ठाकुर के घर पहुंचने लगे।प्रेरणा अपनी मां के साथ एमएड की परीक्षा देने भागलपुर गई थी प्रेरणा कुमारी एमएड फाइनल की छात्रा थी। दो दिन पहले मां के साथ परीक्षा देने भागलपुर गई थी। पिता मनोज ठाकुर माध्यमिक विद्यालय छत्रहार में सहायक शिक्षक हैं ।बताया कि बुधवार की सुबह प्रेरणा परीक्षा देने गई थी।जब शाम तक डेरा आदमपुर नहीं आयी तो पत्नी सरिता देवी ने निराश होकर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के साथ ही पुत्र आलोक कुमार के साथ भागलपुर पहुंच गए और रातभर प्रेरणा की खोज की। सुबह अप्रिय घटना की सूचना मिली।
एक माह पूर्व प्रेरणा की शादी लखीसराय के मेदनी चौकी निवासी आलोक कुमार से हुई थी। प्रेरणा के पति आलोक कुमार पटना के किसी बैंक में कार्यरत हैं । मनोज ठाकुर के तीन संतानों में सबसे बड़ी प्रेरणा थी ।इसके अलावे एक पुत्र और पुत्री छोटी कुमारी है । प्रेरणा बचपन से पढ़ने में सबसे तेज थी। यह कारण था कि मनोज पुत्री को ऊंची शिक्षा दिलाने में कमी नहीं छोड़ रहे थे। परिजनों ने बताया कि परीक्षा के बाद प्रेरणा की पति के साथ पटना में रहने की तैयारी चल रही थी । बैंककर्मी आलोक ने भी दो दिन पूर्व फोन पर पटना लाने की बात किया ।आलोक का सपना साकार नहीं हो सका और पहले अप्रिय घटना की सूचना मिली।इस घटना से पंचायत के मुखिया किसलय कुमार , पूर्व मुखिया राजीव रंजन कुशवाहा , शिक्षक रामबिहारी सिंह , विपिन कुमार सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त की है  जदयू नेता राजीव ने घटना की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post