दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के पौकरी गांव में एक सप्ताह पूर्व फरार प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गुरूवार को थाना पहुंच गया। पुलिस के समक्ष दोनों ने कहा कि अब जीना-मरना एक साथ होगा।दरअसल पौकरी गांव के अजय सिंह के पुत्र साजन कुमार का गांव के ही एक लड़की रीचा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब यह बात स्वजनों को पता चला तो प्रेम पर पहरा देना शुरू कर दिया। इसके बाद भी धीरे - धीरे दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ते गया कि एक सप्ताह पूर्व योजना बनाकर घर से फरार हो गया ।दोनों भागकर एक साथी के पास राजस्थान पहुंच गए और किसी मंदिर में शादी कर ली। इधर लड़की के स्वजनों ने साजन कुमार पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत की। जब पुलिस ने साजन के घर दबिश देना शुरू किया तो फरार दोनों युगल थाना पहुंच गए।थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि इसकी जांच चल रही है। शुक्रवार को बांका भेजा जाएगा।