रामचुआ में भद्रकाली की प्राण - प्रतिष्ठा को लेकर 501 महिला एवं कन्याओं निकाली गई कलश यात्रा

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के रामचुआ गांव में भद्रकाली की प्राण - प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें रामचुआ के अलावे क्षेत्र के 501 महिला एवं कन्याओं ने भाग लिया। गुरूवार की सुबह सभी श्रद्धालू ढोल - नगाड़े के साथ सिद्धपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में चंद्रकूप से विधी - विधान के साथ कलश में जल भरने का काम किया। सभी श्रद्धालू सिर पर कलश लेकर जय माता दी का जयकारा लगाते हुए रामचुआ गांव की ओर बढ़े। कलशयात्रा के आगे चार जोड़े अश्वों की टाप एवं डीजे पर युवाओं की टोली थिरक रहे थे।कलशयात्रा हरिवंशपुर , तिलडीहा , गोयड़ा होते हुए भद्रकाली मंदिर पहुंचे। जहां पंडित गोपाल झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में कलश स्थापित किया गया ।आचार्य अनुज सिंह सहित अन्य ने बताया कि शुक्रवार को भद्रकाली की प्रतिमा में प्राण - प्रतिष्ठा होगा। अगले दिन मां काली के नाम से भंडारा और रात्री में भक्ति जागरण का आयोजन होगा।इसको लेकर गांव में उत्सवी माहौल है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post