गुलनी गांव के समीप सादीपुर मोड़ के पास अल्टो कार से 14 बोतल विदेशी शराब बरामद

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन के लाख सख्ती के वाबजूद भी शराब तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। इस क्रम में खेसर-तारापुर जिलानी मार्ग पर गुलनी गांव के समीप सादीपुर मोड़ के पास एक अल्टो कार से पुलिस ने 14 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। मंगलवार की शाम पुलिस को कार से शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने पुलिस बल के साथ गुलनी कुशाहा गांव की तरफ बढ़े। जैसे ही तस्करों ने पुलिस वाहन देखा अल्टो कार सड़क किनारे छोड़ अंधेरे में बहियार की तरफ भाग गया। इस पर पुलिस ने कुछ दूर पीछा भी किया , लेकिन कामयाब नहीं हो सका। अंत में पुलिस ने अल्टोकार को जब्त कर थाना लाया।थानाध्यक्ष ने बताया कि 14 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई है। जब्त सभी शराब 375 एमएल का इम्पीरियल ब्लू कंपनी की है। बताया कि वाहन सहित अज्ञात लोगों पर केस की गई है। तस्करों की खोजबीन जारी है ।करीब चार माह पूर्व भी सादीपुर के समीप एक बाइक से 53 लीटर देसी शराब बरामद किया गया था। शराब एवं बालू तस्करों के लिए जिलानी सड़क सबसे सुरक्षित है। इसका कारण है कि मुंगेर सीमा क्षेत्र निकट होने के कारण तस्कर सुरक्षित महसूस करते है।पुलिस - प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post