दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : शंभूगंज- असरगंज मुख्य मार्ग पर गंगटी पुल के समीप गाड़ी का रेडिवाटर फटने से चालक गंभीर रूप से झूलस गया।केहनीचक गांव के पीड़ित राहुल कुमार दास ने बताया कि वह जुगाड़गाड़ी चलाकर किसी तरह रोजी - रोटी चलाने का काम करता है। बुधवार को राहुल जुगाड़गाड़ी पर सामान लादकर असरगंज की ओर जा रहा था। रास्ते में गंगटी पुल के समीप अचानक गाड़ी में खराबी आ गई । इस पर राहुल गाड़ी से उतर अंदर गड़बड़ी देख रहा था कि इस बीच रेडिवाटर फट गया। जिससे उसका गर्म पानी चालक के दोनों पैर को झूलसा दिया।स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी राहुल को सीएचसी में भर्ती कराया ।चिकित्सक ने जख्मी की हालत खराब देख तुरंत भागलपुर रेफर कर दिया। इससे पहले झखरा नहरमोड़ के समीप एक स्कूल वाहन का रेडिवाटर फटने से दो बच्चे झुलस गए थे।