बाइक के धक्के से युवक की मौत

 वाहन के धक्के से युवक की मौत


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                    कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के बहदिया मोड़ के पास सोमवार को जीप के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। मृतक बांका थाना क्षेत्र के केलावारी गांव  विक्रम कुमार (15 वर्ष) पिता बलराम पंडित बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक बांका थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव अपने दादा का ससुराल आया था। जहां से वह अपने परिवार के साथ ऑटो पर सवार होकर जमुई जिले के बटिया स्थित बाबा झुमराज स्थान जा रहा था। इसी दौरान बहदिया मोड़ पर युवक पेशाब कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कटोरिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही जीप ने युवक को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, अनि महेश झा एवं अन्य पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया। इधर घटना के बाद जीप चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस चालक की पहचान करने में जुट गई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post