तिलडीहा में 52 लाख से निरीक्षण भवन एवं छत्रहार में 1.17 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत सरकार भवन , रखी गई आधारशिला

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के सिद्धपीठ तिलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर में जिला परिषद के पंचम वित्त योजना से 52 लाख की लागत से निरीक्षण भवन एवं छत्रहार में पंचायती राज विभाग से 1.17 करोड़ की लागत से पंचायत सरकार बनेगा। शनिवार को पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी , ग्रामीण कार्य मंत्री जयंतराज , जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास किया। वहीं मुख्य रूप से विधान पार्षद विजय कुमार सिंह , बांका विधायक रामनारायण मंडल , कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम के अलावे डीडीसी कौशलेंद्र कुमार , डीपीआरओ रंजन कुमार चौधरी उपस्थित थे। तिलडीहा दुर्गा मंदिर के पश्चिम और बदुआ नदी के पूर्वी छोर पर बिहार सरकार की भूमि पर निरीक्षण भवन बनेगा।जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि इसमें चार बेडरूम के साथ हाल , रसोईघर होगा। जिसमें उपस्कर सहित अन्य हाइटेक व्यवस्था होगी । बताया कि दूसरे फेज में निरीक्षण भवन के उपरी तल पर विश्रामालय होगा।ताकि दूर - दराज से आने वाले अतिथियों को असुविधा न हो ।इस दौरान मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तिलडीहा मंदिर क्षेत्र का सबसे शक्तिशाली मंदिर है। यहां अन्य प्रांतों से भी लोग आते हैं । तिलडीहा मंदिर पर्यटन का द्वार खुले , इसके लिए हमेशा प्रयासरत हैं । सम्राट चौधरी ने तिलडीहा के बदुआ नदी पर उच्चस्तरीय दो लेन का ब्रीज बनाने की बात कही ।साथ ही नदी के पुर्वी छोर से सीधे छत्रहार पुल में सड़क जोड़ने की घोषणा की ।इससे मंगेर और बांका की ओर से मंदिर आने वाले लोगों को भीड़ का सामना नहीं करना पडेगा । इसके अलावे उन्होंने प्रत्येक पंचायतों में पंचायत सरकार भवन , प्रत्येक वार्ड में कम से कम 10 स्ट्रीट लाइट , कचरा प्रबंधन यूनिट एवं पुस्तकालय बनाने की बात कही।ग्रामीण कार्य मंत्री जयंतराज ने कहा कि तिलडीहा का विकास के लिए शुरू से प्रयत्नशील हैं। तिलडीहा में एक आगंतुक कक्ष हो , क्षेत्रवासियों का सुझाव आ रहा था।इसकी चर्चा जिला परिषद अध्यक्ष से लेकर पंचायतीराज से की।उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ने का काम होगा। साथ ही सभी सड़कों का कायाकल्प होगा।
विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने कहा कि विकास कार्य तिलडीहा स्थान से शुरू होगा ।यह घोषणा जीत के साथ ही कर दी गई है। विकास के लिए हर संभव प्रयत्नशील रहेंगे।विधायक रामनारायण मंडल अपने भाषण के दौरान तेवर में दिखे ।कहा कि केंद्र सरकार राज्यों का विकास के लिए आगे है। जब केंद्र सरकार मेहरबान है तो राज्य का विकास तो लाजिमी है ।इसके लिए केंद्र राज्य सरकार को पांच हजार करोड़ की राशि सिर्फ विकास कार्य करने के लिए दी है। इसके अलावे कटोरिया विधायक निक्की हेंब्रम , जिला परिषद अध्यक्ष सुनील सिंह , जिला परिषद उपाध्यक्ष नीलम सिंह , प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन ने तिलडीहा में विकास कार्य की चर्चा की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सुनील सिंह एवं संचालन बीडीओ प्रभात रंजन ने किया ।मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रीतम कुमार साह , काजल देवी , जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार , पंचायत के मुखिया अनिता देवी , पूर्व मुखिया मनोज कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post