भाजपा का विधानसभा प्रवास कार्यक्रम

बांका: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओ द्वारा विधानसभा क्षेत्र में प्रवास की पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित नव निर्मित निरीक्षण भवन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विधानसभा प्रवास कार्यक्रम को लेकर पहुंची राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जन जाति मोर्चा की अध्यक्ष सह मध्यप्रदेश राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य राधा सिंह व राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जन जाति मोर्चा सह कटोरिया विधायक डां निक्की हेम्ब्रम ने केंद्र प्रायोजित जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों से संवाद किया।जन संवाद कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना सहित कई अन्य योजनाओ के लाभुकों से संवाद स्थापित किया । साथ ही लाभुक एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों के संबंध मे उठाये गये सवाल पर पदाधिकारीयों ने इस मामले को मंत्रिमंडल मे रखने का आश्वासन दिया । जन संवाद कार्यक्रम में भाग ले रहे बिरनिया पंचायत के दोनों पैरों से दिव्यांग वार्ड सदस्य अनीता कुमारी ठाकुर ने काम करने में आ रही कठिनाईयों को देखते हुए पदाधिकारियों से एक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की । जन संवाद कार्यक्रम के आयोजन के लिए समुचित स्थल का चयन नहीं होने के कारण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे लाभुकों और जन प्रतिनिधियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।वहीं जन समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करने पहुंचे वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार दुबे ने स्थानीय नेताओं की कार्यशैली और उनके व्यवहार पर कई सवाल उठाते हुए अपनी गहरी नाराजगी जताई । जबकि जन संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रखंड स्तर के पदाधिकारीयों की उपस्थिति नदारद रही।कुल मिलाकर देखा जाय तो जन संवाद के लिए आयोजित यह कार्यक्रम पार्टी नेताओं के बीच बैठक तक ही सिमित रहा गयी । इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरेकृष्ण पांडेय,अरविन्द कुमार पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दीपक झा, शिवनारायण मंडल, निरंजन सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post