19 बर्ष पूरा होते ही भाग कर रचाई शादी

बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय की जिस लड़की ने अपने माता पिता पर कम उम्र में शादी का विरोध कर पदाधिकारियों की मदद से शादी रोकवाने में सफल हुई थी। उसी छात्रा ने 19 बर्ष की उम्र पूरा करते ही भाग कर शादी रचा कर अपने पिता के मोबाईल पर फोटो वायरल कर दिया ।लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी जब मेट्रिक में पढ़ती थी तभी उसकी शादी किसी लड़के से तय कर दिया गया था। लेकिन उसने थाना सहित सभी पदाधिकारियों को आवेदन देकर अपने माता-पिता पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया था। जिसके बाद खुद थाना अध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने उसके माता-पिता के पास जाकर बच्ची को पढ़ाने का अनुरोध किया था। और लिखित रूप से बांड लिया था कि लड़की की उम्र पूरा होने के बाद ही उसकी शादी की जाएगी । लेकिन जैसे ही लड़की ने बीए. में नामांकन कराया और उसकी उम्र 19 वर्ष पूरी हुई। तभी 27 जुलाई को वह चुपचाप कोचिंग के बहाने घर से निकल गई। माता-पिता लगातार उसकी खोज कर ही रहे थे। कि उसने अपने प्रेमी के साथ राजस्थान में शादी करने का फोटो अपने माता-पिता के पास भेज कर बता दिया कि उसने अपने प्रेमी रामकरण सिंह से शादी कर लिया है। जो राजस्थान का ही निवासी बताया जाता है। यह बात भी सामने आया है कि उस लड़की का अपने एक रिश्तेदार के घर जाने के दौरान रामकरण सिह से  प्यार हो गया था।और दोनों बराबर फोन पर बातचीत हो रहा था। शादी की खबर के बाद माता पीटने राहत की सांस लिया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post