रजौन,बांका : नवादा सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में शुक्रवार को जगदीशपुर-सन्हौला मुख्य सड़क मार्ग कोतवाली चौक से उत्तर दिशा की ओर गई कोतवाली गोराडीह भागलपुर सड़क मार्ग स्थित मीरनगर के समीप से एक बोलेरो से कुल 325 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नवादा सहायक थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, वाहन जांच के क्रम में एक बोलेरो से 244 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भागलपुर जिले के गोराडीह थाना अंतर्गत नदियामा- जोगिया निवासी स्वर्गीय विजय मोदी के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। वहीं बरामद सभी 750 एमएल की 325 बोतल विदेशी शराब में ब्लेंडर प्राइड,स्टर्लिंग रिजर्व एवं इम्पीरियल ब्लू ब्रांड शामिल हैं। इधर नवादा पुलिस जब्त शराब एवं बोलेरो के मामले में थाने में मामला दर्ज करते हुए शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
रिपोर्ट:केआर राव