रजौन, बांका : सम्पूर्ण भारत वर्ष में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से शुक्रवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के प्रसाल परिसर में बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी ने किया। उद्घाटन के क्रम में भागलपुर कहलगांव एनटीपीसी महाप्रबंधक एनपी शहर, जिला नोडल अधिकारी अभिषेक मेहरा, विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, रजौन विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, प्रमुख रूबी कुमारी, उपप्रमुख गुड्डू राजा, कनीय अभियंता राजीव रंजन मुख्य रूप से शामिल थे। महोत्सव का संचालन कुंदन कुमार कर रहे थे। बता दें कि पूरे देश में मनाए जा रहे "उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य पावर- 2047" कार्यक्रम के तहत पूरे देश में बिजली महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बिजली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक जनभागीदारी और विकास में जमीन से जुड़े लोगों को इसमें सम्मिलित होना सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोभा बढ़ाई। इस मौके पर बड़े पैमाने पर लोगों का जमावड़ा देखा गया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिजली से क्षेत्र में हो रहे विकास से हो रहे लाभों पर प्रकाश डाला और पिछले कुछ वर्षों में बिजली क्षेत्र के अभूतपूर्व सुधार पर अपनी राय खुल कर रखी। यह सब देखना सुखद रहा कि कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों ने अपने व्यवहारिक अनुभव आदि साझा किए। आगंतुकों और मेहमानों के साथ जुड़ने के लिए, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,नुक्कड़ नाटक और विद्युत क्षेत्र पर बनी लघु फिल्मों का स्क्रीनिंग आदि का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए यह सुनिश्चित किया गया था कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। इसके साथ ही, इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को मास्क आदि भी वितरित किए गए। इस मौके पर केंद्र और राज्य के सहयोग से विद्युत क्षेत्र में हुए विभिन्न उपलब्धियों को मनाने के लिए आयोजित बिजली महोत्सव के दौरान विशेष तौर पर केंद्र सरकार की ओर से बिजली क्षेत्र में हासिल किए गए प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कहलगांव एनटीपीसी महाप्रबंधक एनपी शहर जिला नोडल अधिकारी अभिषेक मेहरा ने प्रेस रिलीज पत्र जारी करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां गिनाया। अपने उल्लेखनीय उपलब्धियां में से बताया है कि बिजली उत्पादन क्षमता 2014 में 2,48,554 मेगावाट से बढ़कर आज 4 लाख मेगावाट हो गई है, जो हमारी मांग से 1,85,000 मेगावाट ज्यादा है। भारत अब अपने पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात कर रहा है। पूरे देश को एक ग्रिड में जोड़ने के लिए 1,63,000 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ी गईं, जो एक फ्रीक्वेंसी से संचालित हो रही है। लद्दाख से कन्याकुमारी तक और कच्छ से म्यांमार तक यह दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत ग्रिड के रूप में उभरा है। इस ग्रिड का इस्तेमाल करके हम देश के एक कोने से 1,12,000 मेगावाट बिजली पहुंचा सकते हैं। सीओपी- 21 में वचन दिया था कि 2030 तक अक्षय ऊर्जा स्रोतों से हमारी उत्पादन क्षमता का 40 फीसदी पहुंच जाएगा। विद्युत विभाग ने यह लक्ष्य शेड्यूल से 9 साल पहले नवंबर 2021 में ही हासिल कर लिया है। आज हम अक्षय ऊर्जा स्रोतों से 1,63,000 मेगावाट से भी अधिक बिजली पैदा करते हैं। दुनिया में अक्षय ऊर्जा क्षमता तेज गति से स्थापित कर रहे हैं। 2,01,722 करोड़ रुपए के कुल लागत के साथ विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। पिछले पांच वर्षों में बिजली के आधारभूत संरचना के तहत कई कार्यों को पूरा किया गया है। इनमें 2,921 नए सब-स्टेशन बनाना, 3,926 सब-स्टेशन का विस्तार, 6,04,465 सीकेएम एलटी लाइन स्थापित करना, 2,68,838 11 केवी एचटी लाइनें स्थापित करना, 1,22,123 सीकेएम कृषि फीडरों का फीडर पृथक्करण और स्थापना आदि शामिल हैं। 2015 में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता औसतन 12.5 घंटे था, जो अब बढ़ कर औसतन 22.5 घंटे तक हो गया है। सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के अधिकार के तहत नियम, 2020 पेश किया गया। इसके तहत नए बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की अधिकतम समय-सीमा अधिसूचित की गई है।उपभोक्ता अब रूफ टॉप सोलर को अपना सकते हैं। समय पर बिलिंग सुनिश्चित की जाएगी। मीटर संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए समय-सीमा अधिसूचित किया गया। राज्य नियामक प्राधिकरण अन्य सेवाओं के लिए समयसीमा अधिसूचित करेगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए डिस्कोम्स (DISCOMs) द्वारा 24×7 कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2018 में सिर्फ 987 दिनों में गांव (18,374) में 100 फीसदी विद्युतीकरण हासिल किया। 18 महीनों में 100 फीसदी घरेलू विद्युतीकरण (2.86 करोड़) लक्ष्य हासिल किया। जिसे दुनिया का सबसे बड़ा विद्युतीकरण अभियान माना गया। सौर पंपों को अपनाने के लिए शुरू की गई योजना जिसके तहत केंद्र सरकार 30 फीसदी सब्सिडी देगी और राज्य सरकार 30 फीसदी सब्सिडी देगी। इसके अलावे 30 फीसदी ऋण सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस कार्यक्रम के मौके पर आर्यभट्ट फाउंडेशन बौंसी के अशोक कुमार सिंह एवं प्रभाष के नेतृत्व में कलाकार प्रीति,ज्योति, रामा झा,गौतम,बजरंग एवं धीरज द्वारा कई नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए महोत्सव का और चार चांद लगा दिया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी ने अपने उद्गार में कहा विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर बदलाव आया है। उन्होंने कुछ मीटर रीडिंग, विद्युत कनेक्शन सहित अन्य विद्युत उपभोक्ताओं के छोटे-मोटे समस्याओं पर भी अपनी आवाज उठाते हुए इन समस्याओं को गंभीरता से लेने की बात कही। महोत्सव के मौके पर कार्यपालक अभियंता अमरपुर सुभाष कुमार, बांका कार्यपालक विद्युत अभियंता संजीव कुमार,रजौन विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार,स्वर्णिम कुमार,संतोष राम,राकेश रंजन, अमरपुर आईटी मैनेजर नीरज कुमार,रजौन विद्युत कनीय अभियंता राजीव रंजन,धोरैया कनीय अभियंता रोहित प्रसाद,सकहारा विद्युत स्टेशन कनीय अभियंता राजाराम राय,अमरपुर कनीय अभियंता वरुण कुमार, लक्ष्मीपुर विद्युत सब स्टेशन कनीय अभियंता रवि कुमार,रजौन अवर प्रमंडल विद्युत स्टेशन राजस्व कनीय अभियंता गुंजा कुमारी सहित अमरपुर,रजौन,धोरैया आदि विद्युत स्टेशनों के मानव बल विद्युत कर्मी ने उपस्थिति दर्ज करते हुए महोत्सव को सफल बनाने में एक-दूसरे को सहयोग करते हुए देख रहे थे। महोत्सव के कार्यक्रम के क्रम में हर तरह के गतिविधियों का सीधा लाइव प्रसारण किया जा रहा था। जिससे अंदर बाहर सहित अन्य उपस्थित दर्शक सीधे लाभान्वित हो रहे थे। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित बिजली महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी, उप प्रमुख गुड्डू राजा के अलावे प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजेश्वर प्रसाद सिंह, रजौन मध्य जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान,प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह,प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार,उपाध्यक्ष मनोज दास,सचिव प्रवीण कुमार सिंह, टिंकू उर्फ मिथिलेश सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य उमेश और पप्पू वर्मा,जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी,अजीत कुमार राव,पूर्व मुखिया शंभू नाथ वर्मा,भूपाल सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी, नयन सिंह नटवर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार सिंह, दिवाकर प्रसाद यादव, प्रियरंजन कुमार,अरविंद कुमार यादव,पंचायत समिति सदस्य निलेश कुमार,संजय कुमार यादव सहित सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि जहां मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं मौके पर उपस्थित उपरामा कृषि प्रक्षेत्र के प्रगतिशील कृषक रूपेश कुमार चौधरी, सुजीत कुमार,भवेश कुमार आदि लोगों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित बिजली महोत्सव की काफी सराहना की है।
रिपोर्ट: केआर राव