दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : मनरेगा कार्यालय में डाटा आपरेटर नंद बिहारी भारती उर्फ नदू द्वारा एक दिन पूर्व उपस्थिति पंजी पर हाजिरी बनाने के मामले में जनप्रतिनिधियों के साथ - साथ समाजिक कार्यकर्ताओं ने भी चिंता व्यक्त की है। साथ ही डाटा आपरेटर के इस गोरखधंधे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। वहीं मु गालिब रजा , प्रभुनाथ सिंह , विभूति प्रसाद सहित अन्य लोगों ने इस प्रकरण की गंभीरता से जांच करते हुए डाटा आपरेटर पर कार्रवाई करने की मांग की।बताया कि एक तो मनरेगा योजना में पूर्व से गड़बड़ी की शिकायत की चर्चा तो आम है। कार्यालय के कर्मी द्वारा एक दिन पूर्व से उपस्थिति दर्ज कर जिला तक के पदाधिकारियों को गुमराह करने का काम किया है। उपरोक्त लोगों ने डाटा आपरेटर के अलावे उन कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग किया , जिन्होंने आपरेटर के अग्रिम हाजिरी को जिला में भेजने का काम किया। इस संबंध में मनरेगा पीओ मनोहरलाल ने बताया कि इस प्रकरण में डाटा आपरेटर नंदबिहारी उर्फ नंदू से स्पष्टीकरण पूछा गया है। यदि संतोषजनक जबाब नहीं दी जाती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।डाटा आपरेटर नंदबिहारी उर्फ नंदू द्वारा कार्यालय बंद होने के पहले पंजी पर अगले दिन का उपस्थिति बनाने का काम करते आ रहा है। ताकि अगले दिन आराम से दोपहर 12 बजे भी कार्यालय पहुंचे तो कोई चिंता की बात नहीं।इस दौरान एक कर्मी को क्षणिक लाभ का लालच देकर उपस्थिति पंजी की रिपोर्ट जिला तक पहुचा सके। डाटा आपरेटर का यह खेल पिछले कई एक वर्षों से चल रहा था।मनरेगा कार्यालय के ही एक कर्मी ने डाटा आपरेटर के कारनामें की जानकारी प्रखंड प्रमुख को दी। बुधवार को जब प्रमुख ने मनरेगा का निरीक्षण किया तो आपरेटर के कारनामें की पोल खुला।