अज्ञात बीमारी से कांवरिया पथ में दुकानदार की मौत
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के तिलैया के पास अज्ञात बीमारी से एक 40 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई। मृतक जिले के रजौन थाना के लकड़ा गांव का अनिल रजक बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त दुकानदार मंगलवार रात एक बजे खाना खाकर सो गया था। इधर बुधवार सुबह काफी कोशिश करने के बाद भी नहीं जागने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इधर मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इधर मामले को लेकर पत्नी चम्पा के फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज कराया गया है।