विक्षिप्त के साथ मारपीट
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कांवरियों ने एक विक्षिप्त के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जख्मी विक्षिप्त मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के भाव छपरा के स्व बालेश्वर राम का पुत्र दिनेश राम (48 वर्ष) बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त विक्षिप्त नथमल धर्मशाला के पास महिला कांवरियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान गुस्साए कांवरियों ने विक्षिप्त के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया।