भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी का विधानसभा क्षेत्र में होगा प्रवास
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) आगामी 28 एवं 29 जुलाई को भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारी का बिहार के 200 विधानसभाओं में प्रवास होगा। बेलहर विधानसभा में कटोरिया विधायक सह भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जनजाति एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राधा सिंह प्रवास करेंगी। वहीं कटोरिया विधानसभा में राष्ट्रीय महामंत्री कलीराम मांझी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह केंद्रीय कोर कमेटी सदस्य बॉबी अजमेरा प्रवास करेंगे। इस सम्बन्ध में विधायक डॉ निक्की हेंब्रम ने बताया कि इस दौरान पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। वहीं भारत सरकार एवं बिहार सरकार की कल्याकारी योजनाओं से जन जन को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद पटना में आयोजित दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में सभी भाग लेंगे।