दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) :थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। इस क्रम में बुधवार की रात करसोप गांव में एक सूने घर से चोरों ने नकदी सहित करीब एक लाख की संपत्ति पर हाथ फेर लिया। इस घटना में पीड़ित गृहस्वामी की बहन संजू देवी ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है।मुंगेर के बरियारपुर निवासी संजू देवी ने बताया कि इस घटना की जानकारी परदेसी भाई पप्पू दास ने दी है।बताया कि करसोप के पप्पू दास एवं शंभु दास दोनों भाई रोजी - रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों भाई निजी काम से घर आया , और दूसरे दिन वापस चला गया ।इधर सूना घर देख चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया ।गुरूवार की सुबह जब ग्रामीणों ने पप्पू के घर का ताल टूटा देखा तो इसकी जानकारी दी। वहीं से पप्पू दास ने बहन को घटना के बारे में बताया।यह सुन संजू बरियारपुर से करसोप पहुंची। घर के अंदर घुसते ही सामान बिखरा देख दंग रह गई ।पीड़िता ने 17 हजार नकद , आभूषण , बर्तन सहित करीब एक लाख की संपत्ति चोरी होने की बात कही है।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।