गोड़ियारी नदी में नही होगी वसूली-जनार्दन सिंह सिग्रीवाल महाराजगंज सांसद

बांका:महाराज गंज के सांसद सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बुधवार को देवघर में बाबा बैजनाथ की पूजा करने के बाद कुछ देर के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित पांडेडीह अरविंद पांडेय के आवास पर करीब एक घंटे के लिए रुक कर अपने कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे हर बर्ष इस रास्ते से पैदल कांवर लेकर गंगाधाम से बाबाधाम तक जाते है। इसलिए उनका इस क्षेत्र से काफी लगाव है। ज्ञात हो कि बर्ष 2005 में जब जनार्दन सिह सिग्रीवाल बिहार सरकार के मंत्री हुआ करते थे।उस वक्त प्रखंड के युवा जिसमे छात्रों की संख्या सबसे अधिक थी उनकी मांग पर गोड़ियारी नदी में सैरात वसूली पर रोक लगा दिया गया था। क्योंकि इस नदी में सावन भर 200 से अधिक छात्र फोटोग्राफर का काम करते हुए साल भर पढ़ाई का खर्च निकालते थे।उस वक्त से उस नदी में बंदोबस्ती बंद कर दिया था। लेकिन वर्तमान में दो बर्षो के बाद मेला शुरू होने औऱ सैरात का अधिकार पंचायत को मिलने के बाद इस बर्ष फिर से गोड़ियारी नदी से सैरात की वसूली की तैयारी कर रही है।जिसका सभी जगह विरोध हो रहा है।इस संबंध में जब सांसद जनार्दन सिह सिग्रीवाल से शिकायत किया गया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि गोड़ियारी नदी में किसी प्रकार की अवैध वसूली नही होगी। इस संबंध में उन्होंने बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिह से बात किया औऱ कहा कि जिलाधिकारी से बात किया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post