देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उदालखुट गांव से कटोरिया पुलिस ने अवैध देशी शराब बरामद किया इस अभियान का नेतृत्व सअनि जनार्दन सिंह कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त गांव में शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांव के एक घर से 4 लीटर देशी शराब बरामद की गई। लेकिन पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा जब्ती सूची बनाकर मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना में मामला दर्ज किया गया