अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के बूढ़ीघाट गांव स्थित बालू घाट से कटोरिया पुलिस ने गुरुवार रात अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त बालू घाट से भारी मात्रा में अवैध बालू उत्खनन की गुप्त सूचना थानाध्यक्ष नीरज तिवारी को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अनि महेश झा एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को देख अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को चालक घाट पर छोड़कर भाग गया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर अवैध बालू निषेध अधिनियम के तहत थाना में मामला दर्ज किया गया।