युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) सुईया थाना क्षेत्र के घुठीया गांव में सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए एक युवक की मौत गुरुवार देर रात इलाज के दौरान हो गई। मृतक गांव के विकास कुमार सिंह का पुत्र शुभम कुमार (20 वर्ष) बताया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात में खाना खाकर युवक सड़क किनारे टहल रहा था। इसी दौरान सुईया बाजार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात अपाचे बाइक द्वारा पीछे से धक्का मार देने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. आनन फानन में परिजनों द्वारा जख्मी युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर रेफर कर दिया. जिसके बाद देवघर से उसे रांची रेफर कर दिया। इधर गुरुवार रात रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि देर रात युवक का शव घर पहुंचने की संभावना है। इधर घटना को लेकर मृतक के माता- पिता सहित चाचा उपप्रमुख दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, मुन्ना सिंह, बबलू सिंह सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।