भूमि विवाद को लेकर सहोदर भाइयों में मारपीट

 भूमि विवाद को लेकर सहोदर भाईयों में मारपीट


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                      कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के थेभरी गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में गांव के स्व शनिचर यादव का पुत्र पुत्र मोहन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर जख्मी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें अपने सहोदर भाई ननकेश्वर यादव एवं उसकी पत्नी करमी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदक ने बताया है कि वह अपने हिस्से की जमीन पर जोत आबाद कर रहा था। इसी दौरान नामजद दोनों अभियुक्त आए तथा उक्त जमीन को अपना बताते हुए कुल्हाड़ी से वार कर आवेदक को जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ कृपा सिंधु द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post