08 प्रखंडों के 87 थोक/खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों की जिलास्तरीय अधिकारियों से करायी गयी औचक जाँच।



बेतिया। जिलाधिकारी,  कुंदन कुमार के निदेश के आलोक में आज जिलान्तर्गत 08 प्रखंडों बेतिया, नौतन, बैरिया, मझौलिया, सिकटा, मैनाटांड़, रामनगर एवं गौनाहा के 87 थोक/खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों की जिलास्तरीय अधिकारियों से औचक जाँच करायी गयी।

जांच अधिकारियों द्वारा थोक/खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठनों की जांच के दौरान विपणन प्राधिकार, वैट/टीन नंबर/जीएसटी, दुकान का बोर्ड, उर्वरकवार भंडार की स्थिति एवं मूल्य का सूचनापट्ट/तालिका प्रदर्शित, भंडार पंजी, उर्वरक की पॉस मशीन से बिक्री, पॉस मशीन से निर्गत कैशमेमो, पॉस मशीन में प्रदर्शित मात्रा एवं भंडार में उपलब्ध मात्रा, बोरा सही तरह से सिल्ड/स्टिच्ड आदि की गहनता से जांच की गयी।

जांच के क्रम में थोक/खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठान के संचालन के संबंध में स्थानीय लाभुकों/जनता का बयान अनिवार्य रूप से प्राप्त किया गया। जांच दल द्वारा देर संध्या जांच प्रतिवेदन कार्यकारी विभाग को समर्पित कर दिया जायेगा। 

जांच अधिकारियों में  सुजीत कुमार बरनवाल, राजीव कुमार, श्री मनीष कुमार, श्री राजकुमार सिन्हा, श्री लालदेव रजक, श्री कमलेश कुमार सिंह, श्री गणेश राम, श्री अनिल कुमार, श्रीमती सुधा रानी, श्री बालेश्वर प्रसाद, श्री अभय कुमार, श्री ब्रजभूषण कुमार आदि शामिल रहे। 

ज्ञातव्य हो कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, निर्धारित राशि पर बिक्री, कालाबाजारी रोकने, नेपाल नहीं जायें आदि के लिए रैंडम जाँच कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी सहित सभी एसडीएम को इस संदर्भ में निदेशित किया जाता रहा है। कई बार उच्चस्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर खरीफ मौसम में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post