शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

 शिक्षक संघ की बैठक आयोजित


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                   कटोरिया (बांका)कटोरिया बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की गई। बैठक में पुरानी पेंशन योजना शिक्षक के हित में लागू किये जाने, नियमित शिक्षकों के अनुसार नियोजित शिक्षकों को भी वेतनमान देने, नई शिक्षक नीति के तहत शिक्षक विरोधी नीति को तत्काल प्रभाव से हटाना, सप्तम वेतनमान के आलोक में वेतन विसंगति दूर करने पर ध्यान आकृष्ट करने पर आदि पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर शिक्षक कैलाश यादव, अमरकांत चौधरी,रत्न कुमार, गिरिराज शेखर,मनोज कुमार यादव,सुनील कुमार, समीर कुमार, विकास कुमार, मुरलीधर वर्णवाल,सुबोध मिश्र आदि मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post