भांग खाने से दो कावड़िया की हालत बिगड़ी

 भांग खाने से दो कांवरिया की हालत बिगड़ी


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                   कटोरिया (बांका) कांवर यात्रा के दौरान भांग खाने से शनिवार को दो कांवरिया की तबियत बिगड़ गई। उक्त कांवरिया बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी स्व सुभाष महतो का पुत्र संतोष महतो एवं  जमशेदपुर निवासी रामजतन साह का पुत्र प्रदीप साह बताया गया है।  जानकारी के अनुसार कांवर यात्रा के दौरान संतोष महतो ने जिलेबिया एवं प्रदीप साह ने दुल्लीसार के पास भांग खा ली थी। तबियत बिगड़ने पर दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां दोनो का इलाज डॉ एसडी मंडल एवं डॉ कृपा सिंधु द्बारा प्राथमिक उपचार किया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post