सड़क दुर्घटना में 3 जख्मी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका)कटोरिया सुईया मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के टँगेश्वर के पास शनिवार को अज्ञात सड़क दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी में जमुई जिला अंतर्गत सिमुलतला थाना क्षेत्र के लाहा बसकुटिया गांव के समर पुझार की पत्नी शांति देवी व 5 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार एवं मलटड़िया गांव निवासी रोहित पुझार की पत्नी बैदना घोड़ई शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जख्मी सभी ऑटो पर सवार होकर चांदन से सुईया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टँगेश्वर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बस ने ऑटो में धक्का मार दिया इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना सुईया पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही सअनि विपिन यादव सदल बल मौके पर पहुंचे तथा जख्मी सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर कृपासिंधु द्वारा प्राथमिक उपचार कर जख्मी शांति देवी को देवघर कर दिया गया।
