अलग-अलग मामलों में 8 गिरफ्तार
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के भेमियां गांव में छापेमारी कर 6 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 2 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें गांव का झारुल मियां, मुस्ताक मियां, नौशाद मियां, जलील मियां, तसलीम मियां, यूसुफ मियां, बूढ़ीघाट की गुजा देवी एवं तेलंगवा गांव का मुकेश यादव शामिल है। इस अभियान में थानाध्यक्ष नीरज तिवारी के अलावा अनि महेश झा, सअनि संजय सुमन सदलबल शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त फरार सभी अभियुक्त व वारंटी अपने- अपने घर में हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।