रोजगार सृजन कार्यक्रम शिविर

 बांका: बुधवार को महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि  प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन चांदन पंचायत भवन  में किया गया । इस अवसर  पर उपस्थित जोगिंदर कुमार उद्योग प्रसार पदाधिकारी जिला उद्योग केंद्र बांका द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। इस योजना अंतर्गत उत्पादन सेक्टर में 50 लाख एवं  सेवा सेक्टर में 20 लाख रुपए देने का प्रावधान है। साथ ही साथ इस योजना से होने वाली हर तरह के लाभ और नियमावली की भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। मंच का संचालन मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया अनिल कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर बहुत सारे ग्रामीणों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post