एक शराबी ने एक महिला को कुल्हाड़ी से सर पर वार कर किया गंभीर रूप से जख्मी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार भेलवा पंचायत अंतर्गत सिकटिया गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में गांव के धनेश्वर राय की पत्नी चिंता देवी जख्मी हो गई। मामले को लेकर जख्मी द्वारा थाना में आवेदन देकर गांव के ही सोहन राय के पुत्र समर राय को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदिका ने बताया है कि बुधवार को वह अपने घर में थी। इसी दौरान नामजद अभियुक्त शराब के नशे में आया तथा बेवजह गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर नामजद अभियुक्त ने टंगली से आवेदिका के सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉ एसडी मंडल द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।