प्रखंड स्तरीय पांच दिवसीय गैर आवासीय चहक प्रशिक्षण का डीएम ने बांका डाइट से दीप प्रज्वलित करते हुए किया शुभारंभ

बांका: अगस्त माह के अंतिम दिन 31 अगस्त 2022 बुधवार को पूर्वाहन में डायट, बांका बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के तहत प्रखण्ड स्तरीय पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण "चहक" का डीएम अंशुल कुमार  द्वारा दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया। प्रतिभागी प्रारंभिक विद्यालय प्रधान प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हें बुनियादी साक्षरता एवं संख्या का ज्ञान बच्चों में पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ शिक्षकों को विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए निर्देश दिए। निपुण भारत के तहत "चहक" के प्रशिक्षण प्रथम सत्र का प्रारंभ बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम अंतर्गत रीडीनेस मॉडल "चहक" के प्रशिक्षकों का संकुल स्तरीय पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का प्रथम सत्र 31 अगस्त से 4 सितंबर तक संचालित है। इस सत्र में बांका धोरैया, रजौन एवं शंभूगंज के संकुल स्तर के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण हो रही है है। प्रारंभिक कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की समझ बढ़ाने के लिए अब हर विद्यालय में चहक अभियान चलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान के अवधारणा को विकसित किया जाएगा। गतिविधि आधारित इस प्रशिक्षण के द्वारा बच्चों में विषय से समझ स्पष्ट करने का उद्देश्य से इस प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकरी, समग्र शिक्ष, प्राचार्य, डायट, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पीरामल फाउंडेशन टीम एवं अन्य शिक्षा विभाग के पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे। मालूम हो इस प्रकार पांच दिवसीय गैर आवासीय चहक प्रशिक्षण रजौन प्रखंड के रजौन धौनी बीआरसी परिसर,नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन परिसर,राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी एवं मध्य विद्यालय बामदेव सीआरसी परिसर में बुधवार 31 अगस्त से प्रारंभ हो गया है। चारों स्थान पर प्रथम सत्र का प्रशिक्षण 4 सितंबर तक चलेगा। रजौन बीआरसी पहुंच कर प्रथम सत्र के प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी पवन कुमार, एसएसए  डीपीओ दीपक कुमार तथा एपीओ सह गुणवत्ता क्वालिटी कोऑर्डिनेटर संभाग प्रभारी उपेंद्र कुमार ने पहुंच कर जायजा लेते हुए शुभारंभ कराया है। डीईओ पवन कुमार एवं एसएसए डीपीओ दीपक कुमार प्रशिक्षण प्राप्त करने आए प्रतिभागी प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों को प्रथम कक्षा के नव नामांकित बच्चों को हंसते हंसाते, खेलकूद,मनोरंजन,ओतप्रोत भावना से सरलता,सुगमता रोहतक पूर्ण तरीके से बच्चों में दक्ष के साथ-साथ सुंदर वातावरण का निर्माण कराने प्रशिक्षण का मूल मंत्र बताया। रजौन में नोडल प्रशिक्षक के रूप में पूर्व सीआरसीसी आनंद कुमार, भवानी शंकर, आशीष कुमार एवं प्रशिक्षक जयशंकर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, कुमारी मीना हेंब्रम एवं मध्य विद्यालय बामदेव सीआरसी का नोडल प्रशिक्षक राजीव कुमार एवं प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार की तैनाती की गई है। सभी चारों स्थानों पर प्रशिक्षण 4 सितंबर तक चलेगा। प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद ने बताया दूसरे सत्र का पांच दिवसीय गैर आवासीय चहक प्रशिक्षण 8 सितंबर से रखा गया है
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post