रोजगार सृजन को लेकर रजौन के कठौन में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

रजौन, बांका: जिले के रजौन प्रखंड को मछली उत्पादन एवं कतरनी धान की खेती के लिए हब बनाए जाने को लेकर बुधवार को कठौन गांव में रोजगार सृजन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। नीली क्रांति के तहत मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कतरनी धान के उत्पादन की अपार संभावनाओं को एक मुकाम देने के लिए बांका जिला प्रशासन सजग हो गई है। बुधवार 31 अगस्त को बांका के डीएम अंशुल कुमार कृषि व इससे जुड़े अन्य विभागों के तमाम जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ रजौन प्रखंड के कठौन गांव स्थित डॉ. नसीम मॉडर्न हेचरी एंड रिसर्च फॉर्म परिसर में बांका आत्मा के सौजन्य से आयोजित कृषि कर्मशाला पहुंचे। डीएम श्री कुमार ने पंचायत के मुखिया मनोज दास व अन्य पदाधिकारियों के साथ कर्मशाला का विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मछली उत्पादन व कतरनी धान उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ समेकित कृषि प्रणाली से क्षेत्र के अन्य किसानों को जोड़ने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश भी जारी किया। डीएम श्री कुमार के साथ बांका के डीडीसी कौशलेंद्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी विष्णु देव रंजन,आत्मा उप परियोजना निदेशक विपुल विप्लव, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू, जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता कुमारी, जीविका डीपीएम अजीत कुमार, जीविका प्रशिक्षण अधिकारी रूपेश कुमार, जीविका लाइव स्टॉक मैनेजर अभिषेक जीविका बीपीएम संजीव कुमार सिंह, मनरेगा डीपीओ संजय कुमार, मनरेगा पीओ अमित कुमार, बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, रजौन एटीएम रंजन कुमार सहित स्थानीय स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कर्मशाला में मछली उत्पादन व कतरनी धान उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी आत्मा बांका के सौजन्य से दी गई। डीएम श्री कुमार ने कृषि व इससे जुड़े पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, गव्य विकास विभाग आदि से जुड़े पदाधिकारियों को इन विभागों से जुड़े व्यवसाय के लिए इच्छुक किसानों से आवेदन लेने का भी निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि मत्स्य पालन के साथ-साथ समेकित कृषि प्रणाली का हब बनाने के लिए सभी मुस्तैदी के साथ कार्य करें। डीएम ने कठौन गांव में करीब 25 बीघा में फैले डॉक्टर नसीम के हेचरी फॉर्म को भी देखा। मालूम हो डॉ. नसीम इस गांव में लीज पर जमीन लेकर हेचरी को बढ़ावा देकर क्षेत्र में नीली क्रांति लाने के लिए प्रयासरत हैं। डीएम ने अपने संबोधन में क्षेत्र के अन्य किसानों को भी मत्स्य पालन, पशु पालन व कतरनी धान उत्पादन के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे इच्छुक किसानों को वे निस्वार्थ भाव से योजनाओं का लाभ दें। मौके पर इच्छुक किसानों का आवेदन भी लिया गया। इस दौरान बीटीएम राजीव प्रसाद सिंह, एटीएम व कठौन गांव निवासी रंजन कुमार, आदित्य श्री, आत्मा बांका के लेखापाल सुजीत वत्स सही से कृषि विभाग के कृषि समन्वयक किसान सलाहकार रविकांत राहुल, शालिनी, विपिन कुमार शर्मा, अवनिकान्त, श्याम कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, शशि भूषण पांडेय अलावे अन्य कई विभागों के कर्मी व पदाधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट:के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post