भागलपुर प्रक्षेत्र डीआईजी ने रजौन थाना का किया निरीक्षण

रजौन, बांका : भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी विवेकानंद ने बुधवार 31 अगस्त को रजौन थाना पहुंचकर थाने का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश, एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रशिक्षु एसडीपीओ डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। थाना पहुंचने के साथ ही रजौन थाने थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों सशस्त्र बलों एवं चौकीदार दफादारों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गार्ड ऑफ ऑनर के समय डीआईजी विवेकानंद कुमार एवं एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश एक साथ सलामी ले रहे थे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद थाने के सभी चौकीदार दफादार से रूबरू हुए। डीआईजी ने रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को देसी कट्टा बरामद कराने में चौकीदार पप्पू पासवान एवं भागीरथ पासवान को अच्छे कार्य के लिए नवाजा। इस बीच उपस्थित सभी चौकीदारों को डीआईजी ने अपने कर्तव्य बोध कराते हुए अपने अपने महाल में सजग प्रहरी के दायित्व को निर्वाह करने के लिए कहा। डीआईजी द्वारा रजौन थाना की निरीक्षण किए जाने की खबर पर मौके पर डीएम अंशुल कुमार कठौन गांव में आयोजित किसान रोजगार सृजन मेला में आए हुए थे। कठौन सृजन मेला से वापस लौटने के क्रम में शिष्टाचार भेंट थाना पहुंचकर किया। निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों से बारी-बारी लंबित केसों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण करते हुए त्वरित गति से निष्पादन करने के आदेश दिए। इस बीच डीआईजी ने मौके पर उपस्थित एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, पुलिस इंस्पेक्टर वोकिल प्रसाद यादव को थाने के सभी तरह के लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन कराते हुए लंबित केसों का डिस्पोजल  थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों से कराने के आदेश दिया है। थाने से संबंधित सभी प्रकार के अभिलेखों आदि का भी निरीक्षण किया है। थाने की बेहतर साफ-सफाई आदि देखकर डीआईजी एवं एसपी काफी संतुष्ट दिख रहे थे। लंबित मामलों के वारंतियों को सलाखों तक पहुंचाने के आदेश दिए हैं। त्यागी ने विशेष तौर पर मुख्य सड़क मार्ग पर गश्ती तेज करते हुए बालू एवं दारू पर कंट्रोल रखने की बात कही है। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह, मोहम्मद अशफाक अहमद, कुमार राजीव रंजन, नीतीश कुमार, पलटू कुमार साह सहित थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post