पेयजल की समस्या से जूझ रहे सगुनी के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभुगंज (बांका) : भादो मास में भी प्रखंड में पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है।क्षेत्र का जलस्तर नीचे जाने से अधिकांश गांवों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। इस क्रम में पेयजल की समस्या से जूझ रहे सगुनी के महादलित बस्ती के दर्जनों पुरूष - महिलाएं गोलबंद होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। सभी ग्रामीणों ने व्यवस्था के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण पप्पू दास , रामलाल रविदास , शंकर रविदास , मंगल दास , मीना देवी , सरिता देवी , रूबी देवी , सोनी देवी सहित अन्य ने बताया कि बिरनौधा पंचायत के वार्ड संख्या छह में सात निश्चय योजना की स्थिति बद से बदतर है। करीब चार वर्ष पहले 12 लाख की लागत से ब्रह्मण टोले में सात निश्चय योजना का जलमीनार तो है , लेकिन आज तक आधी आबादी को जलमीनार का पानी नसीब नहीं हो रहा है। बताया कि महादलित बस्ती में करीब 50 से भी अधिक घर है , लेकिन एक भी सरकारी चापानल नहीं है। मौजूदा हालात यह है कि बोरिंग से धान खेती होने के कारण जलस्तर नीचे चला गया।जिस कारण सभी कुंआ और चापानल सूख गई है।बताया कि पीने का पानी एक किलोमीटर दूर बहियार से लाते हैं , और किसी तरह प्यास बुझाते हैं। इस समस्या से कई बार जनप्रतिनिधी से लेकर बीडीओ से बात किया , लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया।जिस कारण सभी ग्रामीण खेती - बारी छोड़ प्रखंड पहुंचे हैं।ग्रामीणों ने लिखित शिकायत बीडीओ के अलावे डीएम को भी दिया। इस संबंध में बीडीओ प्रभातरंजन ने बताया कि पेयजल की समस्या दूर करने के लिए संबंधित कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों से बात की जाएगी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post