मीडिया शिक्षण का गुरुकुल हैं माखनलाल यूनिवर्सिटी : के.जी. सुरेश

 


भोपाल। आज मीडिया शिक्षण में माखनलाल यूनिवर्सिटी एक नवाचारी शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। माखनलाल यूनिवर्सिटी मीडिया का गुरुकुल हैं, यह बात आज माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के भव्य आयोजन के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर के. जी. सुरेश ने कही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भव्य परेड की प्रस्तुती कर झंडा वंदन के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 

     कुलपति सुरेश ने कहा कि एनसीसी एक संगठन से ज्यादा एक मिशन है, जिसका उद्देश्य देश की युवाशक्ति में अनुशासन, आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। 

कुलपति प्रोफेसर सुरेश ने कहा कि देश और विदेश के लिए एमसीयू मीडिया शिक्षण में एक आधुनिक गुरुकुल बन कर अपना योगदान दे रहा है। एमसीयू के विद्यार्थियों आज हर विधा में परचम लहरा रहे हैं। इसमें एमसीयू के संकाय सदस्यों का योगदान तो हैं ही साथ में इसके कर्मचारियों और अधिकारियों का भी योगदान विशिष्ट हैं। बहुत ही जल्द विश्वविद्यालय विकास भवन से बिसनखेड़ी परिसर में और आधुनिकता के साथ विद्यार्थियों हेतु उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर एमसीयू की एनसीसी और एनएसएस इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर और पौधारोपण किया। साथ ही बिसनखेड़ी ग्राम में पैदल तिरंगा रैली निकाल कर आज़ादी के अमृत महोत्सव पर जनजागृति की।

इस अवसर पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के प्रमुख डॉक्टर श्रीकांत सिंह ने कहा कि आज हम सब को मिलकर पर्यावरण की रक्षा का कार्य करना चाहिए। सबको याद रखना होगा कि प्रकृति संरक्षण हम सबका साझा दायित्व है। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रोफेसर के. जी. सुरेश, विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. ट्रूप के ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार चौरासे, कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. मनीष माहेश्वरी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर श्रीकांत सिंह, सहायक प्राध्यापक राहुल मैन्युअल खड़िया, डॉक्टर अरुण खोबरे ने सभी सहभागी विद्यार्थियों को "हर घर तिरंगा अभियान" से जुड़ कर स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक और पौधारोपण में सहभागिता हेतु सराहना की।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post