पंकज सिह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर): देश के आजादी की 75वीं साल को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने को लेकर जगह जगह झंडोत्तोलन किया गया, एवं देश के हर नागरिक ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।वही एक और देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले पर झंडा फहराया , तो वही हर पंचायत में सरपंच एवं मुखिया के द्वारा जगह-जगह पर झंडोत्तोलन किया गया एवं देश के नागरिकों को एक साथ जोड़ने का कार्य किया गया। ऐसे में ही संग्रामपुर प्रखंड के ददरी जाला पंचायत के मुखिया पिंटू मंडल एवं सरपंच सुनील दास के द्वारा पंचायत भवन में झंडोत्तोलन किया गया, सभी लोगों ने राष्ट्रीय गान गा कर ध्वज को सम्मान दिया एवं वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाते हुए झंडे को सलामी दी गई। वही सभी के द्वारा वीर अमर शहीदों को याद कर उनके नाम के नारे लगाए गए। भगत सिंह अमर रहे, महात्मा गांधी अमर रहे, के नारे से पूरा महफिल गूंज उठा।वही मौके पर ग्राम कचहरी सचिव उषा कुमारी, न्याय मित्र संजय कुमार सुमन और सभी पंच वार्ड सदस्य एवं ग्राम कचहरी की सभी जनता उपस्थित थे।