इश्क के चक्कर मे पंच पति की जमकर धुनाई

बांका:  प्रेम प्रसंग के एक मामले में ग्राम कचहरी चांदन के वार्ड नं 10 की पंच के मनचले पति की सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। मामला वार्ड नं 10 मुस्लिम मुहल्ले की है । सुचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नसीम खान ने पंच पति को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराते हुए मामला सामाजिक स्तर पर निपटा लेने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड 10 के पंच पति सनाबूल अंसारी का मुहल्ले के ही एक महिला से बीते छः महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।पंच पति ने महिला को एक एंड्रॉयड फोन दिया था और उसी फोन से प्रतिदिन घंटे डेढ़ घंटे तक बातें होती थी। जिसकी भनक ना ही पंच को थी और ना ही महिला के पति को। सोमवार की दोपहर महिला छुपकर अपने प्रेमी से बात कर रही थी, मगर पति के आने की भनक मिलते ही महिला ने फोन को अपने साड़ी के अंदर छुपा लिया।पति द्वारा सख्ती से पूछताछ के दौरान सारी सच्चाई सामने आने पर महिला के पति अन्य ग्रामीणों के साथ प्रेमी के घर आ धमके और हो हंगामा करने लगे।हो हल्ला सुनकर आशिक सनाबूल के घर के अगल बगल के लोग जुट गये और हंगामा करने का कारण जानते ही दर्जनों महिला और पुरुषों ने दोनों प्रेमी प्रेमिका की ऐसी खातिरदारी कर दी की दोनों के इश्क का भुत ही उतर गया । सुचना मिलते ही मौक़े पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को ग्रामीणों के चंगुल मुक्त कराया और दोनों के एक ही बिरादरी के होने के सामाजिक स्तर पर मामला को सुलझाने का निर्देश दिया।विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि दोनों को थूककर चटवाने,उठक बैठक कराने  और भविष्य मे कभी भी एक दूसरे से बात नहीं करने की कसम खिलाने की सजा दी गयी है सामाजिक स्तर पर देने के बाद तत्काल मामला शांत हो गया है।   

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post