बांका: 15 अगस्त को चांदन प्रखंड भर में वायरल दो फोटो की चर्चा दिन भर होती रही। जिसमे एक फोटो गांधी चौक पर महात्मा गांधी की पुरानी और टूटी फूटी मूर्ति और दूसरी तस्वीर थानाध्यक्ष नसीम खान के बगल में बैठा युवक जिसका नाम उसी थाना के गुंडा पंजी में दर्ज है। इस दोनों फोटो की चर्चा थमने का नाम नही ले रही है।गांधी चौक पर नयी गांधी प्रतिमा के साथ सेनानियों के शिलापट्ट लगाने के बाद से आजादी के पूर्व लगाई गई गांधी की मूर्ति कई जगहों से टूट गयी है।एक पैर और लाठी की हालत देखते ही बनती है। उसी जगह पर सभी पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने गांधी की नई प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर झंडोत्तोलन किया पर किसी ने भी इस टूटू फूटी मूर्ति पर कोई ध्यान नही दिया। जिससे स्थानीय आमलोगों में आक्रोश है। वही थानाध्यक्ष द्वारा गुंडा पंजी में नामित युवक शेख रूपसान को 15 अगस्त पर थाना में आमंत्रित कर थानाध्यक्ष के बगल में प्रसाद खाते देख कुछ लोगो ने इसकी तीखी आलोचना किया और कहा कि एसपी द्वारा गुंडा पंजी में दर्ज अपराधी को थाना आकर हाजरी बनाने का आदेश होता है।ऐसे अपराधी को आमंत्रित कर थाना बुलाकर सम्मान देना कहां तक उचित है। इस संबंध में पूछने पर जहां बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि गांधी जी की पुरानी मूर्ति की भी जल्दी मरम्मत करा दिया जाएगा। जबकि थानाध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि उन्हें नही मालूम था कि उसका नाम गुंडा पंजी में दर्ज है। वैसे भी इस राष्ट्रीय पर्व में कौन आता है।सब पर नजर रखना संभव नही है।