ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से लहराया तिरंगा

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज ( बांका ) : आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी खूब रहा। प्रखंड के सभी सरकारी , गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के अलावे पंचायत भवन सहित सभी वार्डों में झंडोत्तलन किया गया।प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन , थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत , बीआरसी में बीइओ आमोद कुमार , व्यापार मंडल में अध्यक्ष रमणीमोहन सिंह , सीएचसी में प्रभारी डा अजय शर्मा , एवं केशोपुर महादलित टोला में बीडीओ प्रभात रंजन द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इसके अलावे गुलनी पंचायत में मुखिया मीनू सिंह , पौकरी में सुभद्रा देवी , कुर्मा में प्रदीप कुमार , छत्रहार में अनिता मिश्रा सहित सभी पंचायत भवनों में मुखिया ने झंडा फहराया। वहीं कांग्रेस कार्यालय में भानू प्रताप सिंह , जदयू में बालेश्वर प्रसाद , भाजपा में विश्वजीत सिंह ने झंडे को सलामी दी ।इस मौके पर कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वतंत्रता दिवस की झाकी निकाली गई ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post