कटोरिया में स्वतंत्रता दिवस के मौके
पर गाजे-बाजे एवं धूमधाम से झंडे की सलामी दी गई
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को लोकतंत्र का महापर्व स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। दिवस के मौके पर तिरंगे को लहराकर सलामी दी गई। इस दौरान कटोरिया बाजार स्थित एसएसपी यादव इंटर कॉलेज में सांसद गिरधारी यादव ने राष्ट्रध्वज को लहराकर सलामी दी। जबकि कांवरिया धर्मशाला एवं भाजपा कार्यालय में विधायक डॉ निक्की हेम्ब्रम, राजकिशोर प्रसाद महाविद्यालय में पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव, एसडीपीओ आवास में एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह, प्रखंड परिसर में प्रमुख बबलू मंडल, कटोरिया थाना परिसर स्थित इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, जयपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मुरलीधर साह, सुईया थाना में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने, रेंजर कार्यालय में रेंजर अरुण कुमार , रेफरल अस्पताल में डॉ बिनोद कुमार, नगर पंचायत कार्यालय कटोरिया में पर्यवेक्षिय पदाधिकारी रंजन कुमार राजीव, हाई स्कूल कटोरिया में प्रभारी प्राचार्या रेणु सिंह, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्या निशा सिंह, उत्तम प्रसाद यादव महाविद्यालय में निदेशक उत्तम प्रसाद यादव, जय बाबा बैधनाथ आश्रम एवं संत मेरी इंग्लिश स्कूल में पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह, ने झंडोतोलन किया। झंडोतोलन के मौक पर गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, बीडीओ प्रेम प्रकाश, सीओ सागर प्रसाद, उपप्रमुख सुरेंद्र उर्फ पप्पू यादव, बीसीओ राजेश पासवान, ठाकुर राजकुमार सिंह, बासुदेव पंडित, अभिमन्यु सिंह, दिनेश यादव, सिंधु प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे
