गेस्ट हाउस को बना रखा था थाना
फर्जी थाना संचालन का यह मामला बांका से जुड़ा है। जहां आज सुबह पुलिस ने छापेमारी कर शहर के अनुराग गेस्ट हाउस में फर्जी तरीके से संचालित हो रहे कृत्रिम थाने का उद्भेदन किया। छापामारी में पुलिस ने पुलिस की फर्जी वर्दी में एक युवक और युवती को भी गिरफ्तार किया है।
यह है पूरी टीम
दरोगा के किरदार को निभा रहे युवती अनिता देवी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।जो बताती है कि ये कट्टा उसके वरीय पदाधिकारी द्वारा सीखने के लिये दिया गया था और उसकी बहाली झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कहने पर हुई है। फर्जी पुलिस थाने में मुंशी का काम कर रहे फुल्लीडुमर के लौढिया गांव के रमेश कुमार और सुल्तानगंज के खानपुर की रहने वाली जुली कुमारी को भी हिरासत में लिया गया है।भागलपुर जिला अंतर्गत खानपुर के ही आकाश कुमार को भी पुलिस वर्दी में कई अन्य कागजात के साथ गिरफ्तार किया गया है।पुलिस द्वारा पूछताछ में सबों ने अपने सीनियर ऑफिसर फुल्लीडुमर निवासी भोला यादव के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हीं के दिशा निर्देश पर हमलोग कार्य करते हैं।
हर दिन मिलती है पांच सौ दिहाड़ी
गिरफ्तार फर्जी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें हर दिन पांच सौ रुपए मजदूरी के रूप में दिए जाते हैं। पुलिस ने गेस्ट हाउस से इनके रसोईया को भी गिरफ्तार किया है और फिलहाल पूछताछ में जुटी हुई है।इस फर्जी थाने में रोजाना फरियादी की भीड़ लगी रहती थी।और आवेदन लेकर दोनों पक्षो को डरा धमका कर वसूली कर दोनों पक्षो की मेलमिलाप कराकर वापस भेज दिया जाता था।यह फर्जी थाना कितने दिन से चल रहा था। और इसका मुख्य सरगना कौन था।और पुलिस का अभी इस पर ध्यान क्यो नही गया यह भी विचारणीय विषय है।
इस संबंध में एसडीपीओ डी. सी. श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी पुलिस गिरोह का संचालन करने वाला मुख्य सरगना अभी फरार है।जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया।