धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

बांका:आजादी की 75 वां वर्षगांठ सोमवार को प्रखंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, काॅलेजों एवं अन्य  शैक्षणिक संस्थानों,पंचायत और ग्राम कचहरी में शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया।जबकि कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख रविश कुमार,बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ विभा कुमारी(अतिरिक्त प्रभार)प्रखंड संसाधन केन्द्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर,निरीक्षण भवन में जिला परिषद सदस्या शारदा देवी,इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्रचार्या सुमन सिंह, जिविका में बीपीएम वरूण कुमार,सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए के सिंहा ,ई कृषि भवन में बीईईओ रामयस मंडल, थाना में थानाध्यक्ष नसीम खान,गरिमा संस्था में अध्यक्ष अभय चन्द आजाद, के द्वारा  झंडोतोलन किया गया। जबकि इस अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय, संत मेरिस स्कूल,ए बी सी विद्यालय सहित कई स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विजेता बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post