बांका: डीसीसी के आदेशानुसार शनिवार को चांदन बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका एवं जीविका से संबंधित सहकर्मी , सभी ग्रामीण आवास कर्मी तथा आवास सहायक,लेखापाल, कार्यपालक सहायक, आवास पर्यवेक्षक के साथ आई टी भवन सभागार में एक बैठक आयोजित किया गया ।जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण लाभुको का जीविका दीदी के सहयोग के माध्यम से आवास पूर्ण करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने पर बल दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से आवास योजना की राशि उठाव के बाबजूद काम शुरू नही करने वाले एंव वैसे लाभुक जिन्हें सारी राशि मिलने के बाबजूद आवास पूरा नही किया है।ऐसे लोगो की सूची के साथ उन्हें पहले चरण में समझाबुझा कर और फिर भी पूरा नही करने पर नोटिश जारी होने और अंतिम तक राशि वापसी के साथ जेल जाने की बातों की जानकारी देकर आवास पूरा कराने पर बल दिया जाय। बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक दिन कितना आवास पूरा किया जाता है। इसकी सूची प्रखंड कार्यालय में वह जमा करनी होगी। साथ ही साथ कितने लोगों से संपर्क किया गया और कितने लोगों ने उनके संपर्क करने के बाद आवास निर्माण का काम शुरू किया इसकी भी सूची प्रखंड कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके लिए अगर पंचायत प्रतिनिधि वार्ड सदस्यों की भी आवश्यकता होती है तो उनके द्वारा भी लाभुकों को समझा-बुझाकर आवाज पूरा कराने के लिए प्रेरित किया जाना है। इस बैठक में बीडीओ राकेश कुमार एवं आवास पर्यवेक्षक जितेंद कुमार वर्मा द्वारा के प्रखंड सभागार में ही जीविका के कर्मियों को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया।