बांका: देश की आजादी के 75 वें बर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जाने को लेकर कन्या मध्य विद्यालय चांदन सहित लगभग सभी प्रखंड के सभी विद्यालयों के बच्चों ने तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकलकर गांधी चौक, थाना होते हुए प्रखंड परिसर के बाद सड़क मार्ग होते हुए सभी लोग विद्यालय वापस आये। इस दौरान सभी बच्चों के हाथ में तिरंगा और सर पर टोपी था। सभी बच्चे माईक एवं बैनर के साथ नारा लगाते हुए जा रहे थे। जिसमे जब तक सूरज चांद रहेगा, तिरंगा देश की शान रहेगा। देशभक्ति की एक पुकार, तिरंगा लहराए बारंबार।,हर घर तिरंगा लहराएंगे, देश का शान बढाएंगे।इस अवसर पर बीईओ सुरेश ठाकुर ने बच्चों को सम्बोधित भी किया। प्रभातफेरी प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें अन्य शिक्षिकाओं शशिकला कुमारी, सुनीता कुमारी, मनीषा कुमारी, नीलम कुमारी, रसोईया आशा देवी, हेमा देवी, गणेश मंडल के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।