बांका:बिहार में नीतीश कुमार द्वारा भाजपा को छोड़ राजद के साथ सरकर बनाने के खिलाफ प्रत्येक प्रखंड के प्रखंड कार्यालय परिसर में विश्वासघात दिवस घोषित कर धरना कार्यक्रम आयोजित आयोजित था। लेकिन चांदन प्रखंड कार्यालय में इस प्रकार का कोई आयोजन नही किया गया। इससे साफ जाहिर है कि यहां भाजपा कार्यकर्ता अपने पदाधिकारियों के साथ कई खेमो में विभाजित होने के कारण यह कार्यक्रम नही कर सका।इस संबंध में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार कहते है कि उन्हें इस कार्यक्रम की कोई जानकारी नही थी।जबकि आदित्य पोद्दार,कैलाश वर्णवाल,चंदन सिंहा ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष की मनमानी के कारण किसी को कोई जानकारी नही मिल सकी इस कारण धरना कार्यक्रम नही हो सका।