चांदन रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव बरामद ,नही हो सकी पहचान

बांका:चांदन रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर कोडाडीह मोड़ के समीप एक अज्ञात महिला रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गयी। जानकारी के अनुसार सोमवार 11:30 बजे यह घटना उस वक्त घटी जब बांका अंडाल लोकल पैसेंजर ट्रेन देवघर से बांका की ओर आने के क्रम में उक्त स्थल पर ट्रेन से एक महिला कट गई है। जिसका शरीर कई भागों में क्षत विक्षत  होकर जहां-तहां बिखरी पड़ी थी।‌ इधर थाना को सूचना मिलते ही ए एस आई चंचल चंचल कुमार पुलिस दलबल को लेकर बीडीओ राकेश कुमार एवं सीओ प्रशांत शांडिल्य घटना स्थल पर पहुंच कर शव का जायजा लिया। इसके अलावा आसपास के गांव मोहल्ले से लोगों को भी बुलाकर लाश की पहचान करने को कहा गया। लेकिन महिला की लाश इतनी क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं घटना रेलवे पटरी पर होने के कारण रेलवे कर्मचारी द्वारा इसकी जानकारी जीआरपी थाने को कर दिया गया। घटना के बाद स्टेशन पर घण्टो ट्रेन को खड़ा रखा गया। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। समाचार लिखे जाने तक महिला की लाश रेलवे पटरी पर ही पड़ी थी। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि मामला रेलवे से जुड़ा हुआ है। जीआरपी पुलिस के आने और 
 पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ बताया जा सकता है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post