दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : गुरूवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण करने प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। सबसे पहले डीएम ने बीआरसी कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में बीएओ को नहीं देख नाराज हुए। वहीं उपस्थित कर्मी से शिक्षा विभाग से संबंधित पंजी दिखाने पर संतोषप्रद जबाब नहीं दे सके। हलांकि बाद में सूचना पर बीइओ दौड़े हुए प्रखंड पहुंचे। जब डीएम पशु अस्पताल पहुंचे तो अव्यवस्था देख भड़क गए।उन्होंने उपस्थित चिकित्सक डा सुनील कुमार से साफ - सफाई पर ध्यान देने दवा स्टाक , रोस्टर ड्यूटि का डिस्पले लगाने का निर्देश दिया ।ताकि पशुपालकों को कोई परेशानी नहीं हो।जब डीएम एसएफसी गोदाम पहुंचे तो अव्यवस्था सबसे अधिक दिखी। जहां - तहां बिखरे चावल देख नाराज हुए , और एजीएम को साफ - सफाई रखने का निर्देश दिया ।वर्षों से बंद पड़े विवाह भवन और ट्रायसम भवन में जीविका को सिफ्ट करने का निर्देश बीडीओ को दिया। वहीं ईकिसान भवन में बीएओ से अब तक हुए धान की रोपाई का प्रतिशत जाना ।साथ ही रोपाई का लक्ष्य बढ़ाने पर बल दिया। भवन में शौचालय की बदतर स्थिति देख स्वच्छ रखने के लिए निर्देश दिया। अंचल कार्यालय का डाटा केंद्र में भी अव्यवस्था दिखी।आरटीपीएस केंद्र पर दाखिल - खारिज , पेंशन इत्यादि का भी जायजा लिया । जहां दाखिल खारिज में अब तक 85 आवेंदन पेंडिग देख अंचल निरीक्षक को तीन दिनों के अंदर निष्पादन का बल दिया।उन्होंने सभी विकास मित्रों से क्षेत्र की समस्या को जाना।जिसमें चूटिया बेलारी के वार्ड संख्या पांच , बिरनौघा के वार्ड संख्या 12 , मिर्जापुर के वार्ड संख्या 15 सहित अन्य वार्डों में पेयजल की गंभीर समस्या बताया ।डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का भी हाल जाना। जिसमें वार्डेन नेहा रानी ने शिक्षकों की कमी , खेल मैदान , नल - जल का पानी नहीं आने सहित अन्य समस्या बताया। इसके अलावे डीएम थाना परिसर पहुंचे , और विवादित भूमि का जायजा लिया। जिस पर थाने का माडल भवन पर ब्रेक है। वहीं डीएम सीएचसी पहुंच ओपीडी , एक्सरे , दवा कक्ष , प्रसव कक्ष , शौचालय सहित अन्य चीजों को बारिकी देखा ।आयुष्मान भारत कार्ड सहित सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का अवलोकन किया। जहां अस्पताल में जांच की विधि व्यवस्था देख भड़क गए।अस्पताल के एलटी आजीम अख्तर बगैर सूचना के ड्यूटि से अनुपस्थित थे।इसके बदले में अमरपुर के एक एलटी काम कर रहे थे। इस पर अस्पताल प्रभारी को शोकाज पूछा।दुर्गा पूजा निकट आते देख अंत में डीएम तिलडीहा मंदिर पहुंचे। जहां बीडीओ एवं मेढ़पति सदस्यों को अभी से तैयारी पर बल दिया।वहीं मंदिर के सटे प्रोन्नत विद्यालय हरिवंशपुर में बच्चों का पठन - पाठन एवं एमडीएम का जायजा लिया।औचक निरीक्षण के बाद बीडीओ प्रभात रंजन को निर्देशित किया कि खेती - किसानी और पेयजल की समस्या पर विशेष ध्यान दें। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत , कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
