सड़क पर अतिक्रमण हटाने की मांग

 सड़क पर अतिक्रमण हटाने की मांग


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                                    कटोरिया (बांका)प्रखंड के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत बाघमारी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को सीओ को आवेदन देकर सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। जिसमें बताया है कि गांव में शिवमंदिर के पास से राता पत्थर तक सड़क में बारिश का पानी इकट्ठा हो जाता है।  जिसका सबसे बड़ा कारण है नाले की निकासी नहीं होना। बताया है कि गांव के ही सुनील यादव ने अपने घर के पास सड़क का अतिक्रमण कर लिया है। जिस वजह से बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। पानी इक्कठा होने से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मुखिया  द्वारा सड़क में ईंट सोलिंग का कार्य किया गया है। वहीं इस सम्बंध में ग्रामीणों द्वारा बैठक कर उक्त व्यक्ति को सड़क से अतिक्रमण हटाने की बात कही गयी। लेकिन उसने बात मानने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने सीओ से सड़क की मापी कर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्रामीण आवेदन में ग्रामीण  मेघनारायन तांती, लालदेव यादव, लक्ष्मन मंडल, मदन साह, शंकड साह, रोहित मंडल, विशन यादव, ओंकार यादव, जयकृष्ण साह, चंदन साह आदि शामिल है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post