दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की मनमानी से उपभोक्ताओं की परेशानी दिन - प्रतिदिन बढ़ते जा रही है।अब तो विभाग बगैर कुछ सोचे - समझे उपभोक्ताओं पर केस भी करना शुरू कर दी है।ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में सामने आया है। उक्त गांव के अनिल तांती ने बताया कि पिछले पांच - छह वर्षों से विद्युत उपभोक्ता हूं ।बताया कि आर्थिक तंगी के बाद भी प्रत्येक माह विद्युत विपत्र भी जमा करते आ रहा हूं ।करीब चार दिन पहले बहियार में काम करने गए थे । शाम में जब घर पहुंचे तो गांव में विद्युत विभाग से टीम आने की सूचना मिली। इसके अगले दिन मेरे नाम से बिजली चोरी का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली। सूचना पर जब विद्युत कार्यालय पहुंचे तो कनीय अभियंता द्वारा बताया गया कि बिजली बिल जमा करना अलग बात है। घर में मीटर नहीं होने के कारण केस किया गया ।अंत में उपभोक्ता मायुस होकर विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायत करने थाना पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि बिजली कन्केशन लेने के साथ ही घर में लगाने के लिए विभाग को कहा गया , लेकिन विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा। बताया कि बिजली मीटर लगाना विभाग का काम है , उपभोक्ता का नहीं।पीड़ित ने विद्युत विभाग के इस रवैये के खिलाफ सीघे उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने बताया कि उपभोक्ता अनिल तांती बगैर मीटर का बिजली का उपयोग कर रहे थे। जिस कारण कार्रवाई की गई है ।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि कनीय अभियंता के लिखित आधार पर केस हुई है। अब तो सही और गलत जांच के बाद पता चलेगा।
