बांका: चांदन थानाध्यक्ष नसीम खान और उनके सहकर्मियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ थाना क्षेत्र के कोरिया, बिरनिया, चांदन, गौरीपुर और सिलजोरी पंचायत के मुखिया एवं उनके प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है ।पूर्व प्रमुख सह कोरिया पंचायत के पूर्व मुखिया पलटन प्रसाद यादव के आवास पर पांचो पंचायत के मुखिया और उनके प्रतिनिधियों ने एक बैठक कर थानाध्यक्ष और उनके सहकर्मियों के रवैये की जांच करते हुए उनके स्थानांतरण तक जन आंदोलन चलाने की रूप रेखा तैयार की गयी थानाध्यक्ष के व्यवहार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए पूर्व प्रमुख ने कहा कि थानाध्यक्ष बिलकुल निकम्मी और सुस्त है।आम लोगों कि बातें तो दूर जन प्रतिनिधियों को भी नहीं सूना जा रहा है ।थाने से जुड़े विभिन्न समस्याओं को लेकर जन प्रतिनिधियों के पास पहुंच रहे लोगों कि समस्या का निराकरण करने के बजाय उन्हें गाली गलौज करते हुए दुत्कार दिया जाता है, और वेवजह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है थाना की वर्तमान स्थिति यह है कि थानाध्यक्ष और दो नये एस आई चंचल कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार अमलोगों कि फरियाद सुनना ही नहीं चाहते हैं ।केवल गस्ती के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली मे लगे रहते हैं। और लोगों के साथ राजतंत्र कि तरह व्यवहार करते हैं । इतना ही नहीं छोटी छोटी बातों को लेकर लोगों को एस डी पी ओ और एसपी के पास फरियाद लेकर जाना है।इतना ही नही सीजेएम को भी कई मामले मामला दर्ज करने के आदेश देने के बाद भी एक सप्ताह से एक माह तक कि जानबूझ कर देरी की जाती है। इतना ही नही सरकारी फोन हमेशा बंद रहता है और ओ डी ड्यूटी मे कोई पदाधिकारी नजर नहीं आते है केवल एक मुंशी बैठा रहता है। जिसके पास आवेदन देने पर सबसे पहले खर्चा की मांग की जाती है । खर्चा नही देने पर आवेदन ही नही लिया जाता है।इस प्रकार लोगों की समस्या कम उसके आर्थिक शोषण पर विशेष नजरें लगाये रहता है । मुखिया और प्रतिनिधियों ने जिला के डी एम, एस पी और एस डी पी ओ को पत्र भेजकर इसकी इस आरोप की जांच करने और सक्षम पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने की मांग की है।|बाबजूद ऐसे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की स्थिति मे पुलिस महानिदेशक पटना एवं आयुक्त भागलपुर के साथ सरकार को पत्र लिखा जायेगा, और जन आंदोलन चलाया जायेगा ।इस मौके पर मुखिया चांदन अनिल कुमार, सिलजोरी गुलटन रजक, मुखिया प्रतिनिधि कोरिया, मुखिया बिरनिया रंजीत पंडित व मुखिया प्रतिनिधि गौरीपुर प्रमोद मंडल सहित कई अन्य मौजूद थे । जबकि इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीम खान से पूछने पर बताया कि कुछ लोग यहां अपने लाभ के लिए गलत लोगो पर मुकदमा करने का दवाव बनाना चाहता है। साथ ही केश करवाने,नाम हटवाने नाम जोड़वाने के साथ गिरफ्तारी के नाम पर अपना धंधा चलवाना चाहते है। जो दुकान पूरी तरह बंद हो चुका है। और थाना आते हर आवेदन की समुचित पूछताछ कर जांच कराते हुए समुचित मामला दर्ज किया जाता है । जिससे जनता काफी काफी राहत महसूस कर रही है।जबकि दलाल की दुकान बंद होने से झूठा आरोप लगाकर थाना को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।