बांका: यूथ डेवलपमेंट एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार श्रावणी मेला के दौरान डाक बमो की सेवा करते आ रहे है। यूथ डेवलपमेंट एंड वेलफेयर फाउंडेशन के प्रेसिडेंट दिवाकर कुमार ने बताया कि ये संस्था युवाओं के बीच हर तरह के विकास का काम करती है, चाहे वो शिक्षा, तकनीकि, संगीत, नृत्य, स्पोर्ट्स, महिला सशक्तिकरण तथा युवा को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए काम करती है। संस्था निस्वार्थ स्वभाव और जुनून ने उन्हें सामाजिक सक्रियता के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। ऐसे कई युवा हैं जो समाज सेवा में अपना योगदान दे रहे है। युवाओं में भौतिक ज्ञान के साथ साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी होना आवश्यक है। इस लिए कांवरियां श्रद्धालुओं की सेवा में युवाओं को भी जोड़ा जा रहा है ताकि इससे संसार में प्रेम के साथ साथ, सेवा भावना भी जागृत हो। इसी के तहत कांवरिया बमो को चाय, पानी, नींबू पानी, शरबत तथा दर्द निवारक दवा गर्म और ठंडा पानी बांटा जा रहा है। अंतिम सोमवारी को विद्या वाहिनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गुलाबी यादव, शिक्षक, शिक्षिका रानी झा, सनी झा, ज्योति कुमारी, संस्था के सहयोगी सदस्य रामप्रसाद कुमार, मनोहर कुमार, दिनेश कुशवाहा,सिकंदर , सावित्री देवी,ख़ुशी कुमारी, गंगा, जागृती, अजय, रूपा, लक्ष्मी, ऋषि , निधि व कई अन्य लोग सब मिलकर सेवा में लगे रहे।